डीएसटीपीएस डीवीसी अंडाल को मिला राजभाषा पुरस्कार
दुर्गापुर : 31 जुलाई, 2026 को आयोजित प्रेमचंद जयंती-सह-नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (नराकास), दुर्गापुर की वर्ष 2026 की पहली छमाही बैठक में 'दुर्गापुर इस्पात ताप विद्युत केंद्र, डीवीसी, अंडाल’ को राजभाषा नीति के श्रेष्ठ निष्पादन एवं कार्यान्वयन में उत्कृष्ट योगदान हेतु सम्मानित किया गया। यह सम्मान अक्तूबर-दिसंबर, 2025 एवं जनवरी-मार्च, 2026 की समीक्षा अवधि के लिए उत्पादन एवं आपूर्ति संवर्ग के अंतर्गत "राजभाषा द्वितीय पुरस्कार" के रूप में प्रदान किया गया।मुख्य महाप्रबंधक एवं परियोजना प्रधान श्री अनिल कुमार जैन तथा हिंदी अधिकारी मो. इस्माईल मियाँ ने नराकास (दुर्गापुर) के समिति अध्यक्ष एवं बर्नपुर व दुर्गापुर इस्पात संयंत्र के निदेशक प्रभारी श्री सुरजित मिश्रा के कर-कमलों से "राजभाषा द्वितीय पुरस्कार" शील्ड ग्रहण किया। इस अवसर पर परियोजना प्रधान श्री जैन तथा हिंदी अधिकारी श्री मियाँ को व्यक्तिगत प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर नराकास-स्तरीय ऑनलाइन राजभाषा प्रश्नोत्तरी एवं हिंदी शब्द-ज्ञान/अनुवाद प्रतियोगिता की सांत्वना पुरस्कार विजेता श्रीमती अनुपमा तिवारी, प्रबंधक (वित्त), एमपीसी, डीएसटीपीएस को भी पुरस्कृत किया गया।इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए परियोजना प्रधान श्री जैन ने कहा, "यह पुरस्कार केवल एक ट्रॉफी नहीं, बल्कि हमारी पूरी टीम की दिन-रात की मेहनत और हिंदी के प्रति सच्चे लगाव का परिणाम है।" उन्होंने उम्मीद जताई कि उनकी परियोजना आगे भी राजभाषा हिंदी को बढ़ावा देने में अग्रणी रहेगी और इससे भी बड़े मुकाम हासिल करेगी।राजभाषा पुरस्कार मिलने से डीएसटीपीएस के समस्त अधिकारी और कर्मचारी गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। इस सम्मान ने सभी के भीतर नई खुशी, संतोष और भविष्य में और बेहतर कार्य करने का उत्साह भर दिया है।
Click Here to Visit
What's Your Reaction?